हाल ही में अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें सुनील शेट्टी अपनी बेटी आतिया शेट्टी की शादी में अपने हाथों से लोगों को मिठाई बांटते नजर आ रहे है। देखिए वायरल तस्वीरें।
अपने हाथों से लोगों को मिठाई बांटते नजर आए सुनील सेट्टी
जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे बीते सोमवार यानी कि 23 जनवरी के दिन बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। जिस पर लोगों ने जमकर अपना प्यार बरसाया। अब अथिया शेट्टी की शादी की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जिसमें उनके पिता और भाई लोगों को खुद अपने हाथों से मिठाइयां बांटते हुए नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं वायरल तस्वीरों को।
अपने फॉर्म हाउस के बाहर मीडियाकर्मियों को बांटी मिठाई
आपको बता दें कि सुनील शेट्टी अपनी बेटी आथिया शेट्टी की केएल राहुल से शादी के बाद मीडिया कर्मियों को खुद अपने हाथों से मिठाई बाँटते नजर आए। बता दे कि सुनील शेट्टी अपने कांडला में स्थित फार्महाउस ‘जहान’ के बाहर मीडियाकर्मियों को अपनी बेटी की शादी की खुशी में मिठाई बांटते हुए नजर आए।
अथिया शेट्टी के भाई ने भी खुद अपने हाथों से बांटी मिठाईयां
आपको बता देंगे सुनील शेट्टी के साथ उनके बेटे अहान शेट्टी भी अपनी बहन की शादी की खुशी में अपने हाथों से मिठाई बांटते हुए नजर आए। दोनों मीडियाकर्मियों को मिठाई बांटते हुए अथिया शेट्टी की शादी की खुशी जाहिर की। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी अपनी बेटी की शादी में लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए नजर आए। बता दे कि अपनी बेटी की शादी में सुनील शेट्टी ने ब्राउन कुर्ते के साथ पजामा पहने हुए थे। सुनील शेट्टी अपने इस लुक में बेहद ही डैसिंग नजर आ रहे थे।
पिता के साथ मिठाई बांटते नजर आए अहान शेट्टी
आपको बता दे कि अपनी बहन की शादी की खुशी के उपलक्ष में अहान शेट्टी भी मिठाई के पैकेट्स लेकर लोगों को बांटते हुए नजर आए। बता दें कि इस दौरान अहान ने वाइट कुर्ते के साथ पजामा पहना था। अहान भी अपने पिता सुनील शेट्टी की तरह काफी हैंडसम लग रहे थे। आपको बता दें कि अहान ने अपना लुक काफी सिंपल रखा था। बता दे कि सिंपल लुक में भी अहान काफी हैंडसम दिख रहे थे।
मुंबई के साथ बेंगलुरु में भी रखेंगे रिसेप्शन पार्टी
आपको बता दे कि 23 जनवरी को शाम 4:00 से 5:00 के बीच अथिया शेट्टी और केएल राहुल अपने करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की। दोनों की शादी के बाद अब केएल राहुल आईपीएल 2023 खेलने के बाद मुंबई में अपने दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे। बता दे कि आथिया और केएल राहुल की रिसेप्शन पार्टी सिर्फ मुंबई में ही नहीं बल्कि बेंगलुरु में भी आयोजित की जाएगी।