swedish-woman-came-india-to-find-her-love

2012 में फेसबुक पर यूपी के पवन से मिली ये स्वीडिश महिला अपने प्यार को पाने के लिए सात समुंदर पार करके भारत आके रचाई शादी

किसी ने सही कहा है प्यार की कोई सीमा नहीं होती। लोग अपने प्यार को पाने के लिए सात समुंदर तक पार कर जाते हैं। अपनी कई ऐसे उदाहरण देखे होंगे जहां प्रेमी या प्रेमिका अपने प्यार को पाने के लिए अपना देश तक छोड़ देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां पर एक स्वीडिश महिला अपने प्यार को पाने के लिए अपना घर-
बार यहां तक कि अपना देश छोड़कर भारत आ गई। आइए जानते हैं पूरी कहानी को विस्तार से।

प्यार को पाने के लिए स्वीडीश महिला ने छोड़ा अपना देश

आपको बता दें कि दिल छू लेने वाली यह कहानी उत्तर प्रदेश के एटा शहर की है। बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के एटा शहर की रहने वाली एक लड़के से स्वीडीश इस महिला ने शादी रचाई। बता दे कि अपने प्यार को पाने के लिए स्वीडीश महिला ने अपना देश छोड़कर भारत आई। फिर भारत में ही उसने हिंदू रीति रिवाज से अपने प्यार से शादी कर ली। लड़की का यह प्यार अब लोगों के दिल को छू रहा है।

swedish-woman-came-india-to-find-her-love
2012 में फेसबुक पर यूपी के पवन से मिली ये स्वीडिश महिला अपने प्यार को पाने के लिए सात समुंदर पार करके भारत आके रचाई शादी

साल 2012 में फेसबुक पर मिले थे दोनों

आपको बता दें कि स्वीडन की रहने वाली इस महिला का नाम क्रिस्टन लीबर्ट है। वहीं लड़के का नाम पवन कुमार है। जो उत्तर प्रदेश के एटा शहर का रहने वाला है। आपको बता दे कि क्रिस्टियन और पवन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए एक दूसरे से मिले थे। दोनों साल 2012 में एक दूसरे से फेसबुक पर मिले थे। बता दे कि पवन पेशे एक इंजीनियर है, और वह एक फॉर्म में बतौर इंजीनियर काम करते हैं। देहरादून से भी बीटेक किया है।

swedish-woman-came-india-to-find-her-love
2012 में फेसबुक पर यूपी के पवन से मिली ये स्वीडिश महिला अपने प्यार को पाने के लिए सात समुंदर पार करके भारत आके रचाई शादी

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई तस्वीरें

आपको बता दें कि न्यूज़ एजेंसी एएनआई के द्वारा दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए हैं। जो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बता दें कि क्रिस्टियन और पवन ने 27 जनवरी के दिन एक दूसरे के साथ फेरे लिए। वायरल तस्वीर में दोनों एक दूसरे के गले में माला डालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

swedish-woman-came-india-to-find-her-love
2012 में फेसबुक पर यूपी के पवन से मिली ये स्वीडिश महिला अपने प्यार को पाने के लिए सात समुंदर पार करके भारत आके रचाई शादी

दोनों प्रेमी जोड़े को परिवार वालों की भी मिली सहमति

आपको बता दे कि एक स्वीडीश महिला से विवाह करने पर पवन के परिवार वालों ने कहा कि, उन्हें इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है। पवन के पिता गौतम सिंह ने कहा कि, बच्चों की खुशी में ही उनकी खुशी है। गौतम सिंह ने कहा, ‘हम इस शादी से पूरी तरह सहमत है।’ वहीं क्रिस्टिन ने अपनी शादी को लेकर कहा कि, वह इससे पहले भी भारत आ चुकी है। उनको भारत पर बेहद ही पसंद है और वह इस शादी से बहुत ही खुश है।

यह भी पढें- अपने प्रेमी से शादी करने के लिए प्रेमिका ने किया प्रेमी के घर के बाहर 80 घंटे का धरना प्रदर्शन ! मेहनत लायी रंग धूमधाम से हुई दोनों की शादी..