बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में यह धारणा रही है की वह अपना करियर खत्म होने के बाद शादी करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब उनकी उम्र ज्यादा हो जाती है और उन्हें फिल्में नहीं मिलने लगती है तो वह शादी के बंधन में बंध जाती है। लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी ही है जिन्होंने काफी कम उम्र में शादी रचा ली। आज हम इस आर्टिकल में आपको उन अभिनेत्रियों का नाम बताने जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं लिस्ट।
डिंपल कपाड़िया
डिंपल कपाड़िया ने सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ शादी रचाई। आपको बता दें कि डिंपल ने जब राजेश खन्ना से शादी की थी तब उनकी उम्र महज 16 साल थी। राजेश खन्ना डिंपल से उम्र में काफी बड़े थे। डिंपल और साजिश खन्ना की दो बेटियां हैं ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना।
भाग्यश्री
आपको बता दें कि फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपनी पहली ही फिल्म के बाद शादी रचा ली। आपको बता दें कि उस समय भाग्यश्री महज 19 साल की थी।
सायरा बानो
अभिनेत्री सायरा बानो ने 22 साल की उम्र में अभिनेता दिलीप कुमार से शादी की। आपको बता दें कि सायरा बानो और दिलीप कुमार की उम्र में काफी अंतर भी था। आपको बता दें कि सारा बानो ने जब दिलीप कुमार से शादी की थी तब उनकी उम्र 22 साल थी और वहीं दिलीप कुमार तब 44 साल के थे।
नीतू कपूर
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री नीतू सिंह ने ऋषि कपूर से शादी रचाई। बता दे की तब नीतू की उम्र महज 22 साल थी। नीतू और ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम रणबीर कपूर और बेटी का नाम रिद्धिमा कपूर है।
जेनेलिया डिसूजा
आपको बता दें कि जेनेलिया डिसूजा ने अभिनेता रितेश देशमुख से शादी रचाई। जेनेलिया और रितेश बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल हैं। जेनेलिया ने जब रितेश से शादी रचाई तब उनकी उम्र 24 साल थी। जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख के दो बच्चे हैं।