बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन देश के ही नहीं बल्कि दुनिया के जाने माने अभिनेता हैं। अमिताभ बच्चन कई दशकों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। इस इंडस्ट्री में उन्होंने दौलत और शोहरत दोनों कमाई है। वह बॉलीवुड के अमीर अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी मुंबई में कई सारी प्रॉपर्टीज है। आपको बता दें की उन्होंने अपनी एक प्रॉपर्टी एक बैंक को भी दी थी। इस वजह से वह काफी चर्चा में रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस प्रॉपर्टी से अमिताभ को लाखों रुपए महीना प्राप्त होता है।
कृति है अमिताभ की किराएदार
इतना ही नहीं बिग-बी ने अपने घर को भी रेंट पर लगाया है। आपको बता दें कि बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री बिग-बी की किराएदार है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कृति सेनन अमिताभ बच्चन की किराएदार हैं। कृति ने अमिताभ बच्चन का अंधेरी वाला डुप्लेक्स फ्लैट किराए पर लिया है। बता दे कि लगभग डेढ़ साल पहले कृति ने यह घर किराए पर लिया था। इतना ही नहीं खबरों की माने तो फ्लैट में रहने के लिए कृति ने 2 साल का एग्रीमेंट भी साइन किया है।
View this post on Instagram
हर महीने चुकती है 10 लाख रूपए का रेंट
इस प्लाट के लिए कृति सेनन ने काफी तगड़ी सिक्योरिटी मनी भी चुकाई है। और वह इस फ्लैट का हर महीने लाखों रुपए किराया भी भरती हैं। खबरों की मानें तो अमिताभ बच्चन ने यह डुप्लेक्स फ्लैट 31 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह घर मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित है। खबरों की मानें तो इस डुप्लेक्स फ्लैट का कृति हर महीने 10 लाख रुपए किराया देती हैं।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि कृति सेनन ने सिक्योरिटी के लिए 60 लाख रूपए की मोटी रकम भी चुकाई है। इतना ही नहीं कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन ने अपनी जुहू वाली प्रॉपर्टी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को किराए पर दिया था। जिसका बैंक ने अमिताभ को 12 महीने का एडवांस दिया। यह रकम करोड़ों में बताई जा रही है।
यह भी पढ़े: सैफ अली खान पहली बीवी अमृता सिंह इस फेमस क्रिकेटर के प्यार में थी पागल इस बजह से टूटी थी शादी