बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली मोस्ट पापुलर सेलिब्रिटीज कपल की लिस्ट में आते हैं। विराट और अनुष्का की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को शादी रचाई। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साल 2021 में माता-पिता बने। उनकी बेटी वामीका का जन्म हुआ।
विराट और अनुष्का वामीका को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करते हैं। बता दे की उन्होंने आज तक ऑफीशियली वामीका का चेहरा दुनिया के सामने नहीं लाया। मगर विराट और अनुष्का के फैन वामिका की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। मगर विराट और अनुष्का बेटी वामिका को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करते हैं। वे पैपराजी को भी वामिका की तस्वीर खींचने की इजाजत नहीं देते। मगर विराट और अनुष्का के फैन वामीका की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। कुछ समय पहले वामीका की झलक पाने को बेकरार फैंस की यह तमन्ना पूरी हो गई थी।
विराट और अनुष्का की नन्ही परी का चेहरा दुनिया के सामने आ गया था। और यह उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था। मगर बता दे कि विराट और अनुष्का ने अपने फैंस को यह तोहफा नहीं दिया था। हाल ही में विराट और अनुष्का वृंदावन गए थे। वृंदावन से उनकी एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में प्यारी वामिका अपनी मां के गोद में बैठी नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले विराट और अनुष्का वृंदावन में बाबा नीम करौली के आश्रम पहुंचे थे। इस ट्रिप पर विराट और अनुष्का के साथ उनकी प्यारी बेटी वामीका भी थी। वामीका की एक वीडियो सामने आई थी। इस वीडियो ने पोस्ट होते ही इंटरनेट पर तबाही मचा दी थी। इस विडियो में अनुष्का विराट को आश्रम में प्रार्थना करते देखा गया था। वीडियो में उनकी नन्ही परी वामीका भी उनके साथ नजर आ रही थीं।
वामीका दिखती है पापा की कार्बन कॉपी
वायरल हो रहे वीडियो में वामिका का चेहरा साफ नजर आ रहा था। आप वीडियो में देख सकते हैं कि अनुष्का वामिका को विराट से लेकर अपनी गोद में बैठा लेती हैं। इस विडियो में विराट और अनुष्का पुजारी का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। वहीं वामिका का चुलबुला अंदाज लोगों का मन हो रहा है। मम्मी की गोदी में बैठी वामिका इधर उधर देख रही है। इस वीडियो में वामिका सफेद रंग की ड्रैस में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में वामिका काफी क्यूट लग रही हैं।
वीडियो को देख उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हुए थे। इस वीडियो पर लोगों ने जमकर अपना प्यार लुटाया। कुछ लोग वामिका को क्यूट बता रहे थे। वहीं कुछ लोग यह बोल रहे थे कि वामिका बिल्कुल अपने पिता विराट कोहली की तरह दिखती हैं।
मगर ऐसा पहली बार नहीं हुआ था कि वामिका का क्यूट चेहरा लोगों के सामने आया हो। इससे पहले भी पिछले साल एक क्रिकेट मैच के दौरान जब अनुष्का विराट को प्रोत्साहित करती नजर आ रही थी। उस समय वामिका भी मम्मी अनुष्का के गोद में नजर आ रही थी। इस वीडियो में भी वामिका का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था। यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थी। इस बात से अनुष्का और विराट काफी ज्यादा नाराज हुए थे। उन्होंने यह सख्त हिदायत दी थी कि लोग उनकी बेटी की तस्वीरें न खींचे।