टीवी के कई ऐसे सीरियल्स है जिन्होंने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़े है। कुछ ऐसे सीरियल्स है जो टेलीविजन पर अब नहीं आते मगर आज भी लोग उनके किरदारों को नहीं भुला पाए हैं। ऐसे ही सीरियल में से एक है वीर की अरदास वीरा। एक समय में इस सीरियल ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। इस सीरियल के सभी किरदार काफी ज्यादा लोकप्रिय हुए थे। सीरियल के सभी किरदारों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया था। इन्हीं किरदारों में से एक है इस सीरियल में नजर आए छोटे बलदेव।
बलदेव के किरदार ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई। बलदेव का किरदार निभाने वाले देविश अहूजा ने अपने क्यूट चेहरे और दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर अलग छाप छोड़ी। लोगों ने उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया था। सीरियल को आए हुए अब काफी साल बीत चुका है। इन बीते सालों में बलदेव का किरदार निभाने वाले एक्टर देविश आहूजा काफी बड़े हो गए हैं।
काफी हैंडसम लगते हैं देविश
अब देविश 22 साल के हैंडसम हंक बन चुके हैं। अपनी लेटेस्ट तस्वीर में वह किसी बड़े अभिनेता से कम नहीं दिखते। लोग उनकी लेटेस्ट तस्वीर को देखकर हैरान हैं। लोग यही कहते दिख रहे हैं कि क्या वह वही छोटा बलदेव है।
View this post on Instagram
जल्द इस सीरियल में आने वाले हैं नजर
देविश वीर की अरदास वीरा में बलदेव के किरदार में नजर आए थे। इस सीरियल से उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की थी। इसके अलावा देविश अहूजा कुछ माइथोलॉजी बेस्ड सीरियस जैसे कि महाभारत, सिया के राम और शनि में भी दिखाई दे चुके हैं।
आपको बता दें कि बहुत जल्द देविश आहूजा “तितली” नाम के एक सीरियल में नजर आने वाले हैं। इस सीरियल में देविश वत्सल सेठ और नेहा सोलंकी जैसे कलाकारों के साथ काम करते नजर आएंगे। देविश का यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़े: जानिए कैसे 14 साल की मलीशा झुग्गियों से निकलकर बनी इंटरनेशनल मॉडल, पूरा देश कर रहा है इन्हें सलाम