रानू मंडल को तो आप सभी जानते ही होंगे। अगर नहीं जानते तो बता दे कि रानू मंडल लता मंगेशकर का गाना ‘एक प्यार का नगमा है’ गाना गाकर रातों-रात फेमस हुई थी। रानू मंडल ने तब लोकप्रियता हासिल की थी। जब वह एक बस में बैठकर लता मंगेशकर का गाना ‘एक प्यार का नगमा है..’ गा रही थी। और किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था। जो देखते ही देखते जमकर वायरल हो गया था।
इंटरनेट पर वायरल हुआ रानू मंडल का लता मंगेशकर का मजाक उड़ाते हुए वीडियो
इसी के बाद से ही रानू मंडल ने बहुत ही लोकप्रियता हासिल की थी। हर तरफ रानू मंडल और उनके गाने की तारीफ हो रही थी। हर कोई उनकी सराहना कर रहा था। जब से रानू मंडल को लोकप्रियता मिली तब से वह किसी ना किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं। बता दे कि एक बार फिर से रानू मंडल मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई है। लेकिन इस बार उनकी सराहना नहीं बल्कि आलोचना हो रही है।
लता मंगेशकर का मजाक उड़ाते नजर आई रानू मंडल
आपको बता दें कि इस बार रानू मंडल ने कुछ ऐसा कह दिया है। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर रोल किया जा रहा है। और उनकी आलोचना भी की जा रही है। बता दे कि रानू मंडल का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें वह लीजेंडरी लता मंगेशकर का मजाक उड़ाती हुई नजर आ रही है।
रानू मंडल के द्वारा लता मंगेशकर का इस तरह से मजाक बनाना लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। यही वजह है कि उन्हें जमकर यूजर्स के द्वारा ट्रोल किया जा रहा है।
लता मंगेशकर जी को लता फता कहा रानू मंडल ने
आपको बता दे कि वायरल वीडियो में रानू मंडल गाना गाने से पहले यह कहती हुई नजर आ रही है कि, “यह गाना लता फता का नहीं है। जो मैंने गाया है उसका आवाज भी अच्छा है। अच्छा था और अच्छा रहेगा।” आपको बता दें कि यह बोलने के बाद रानू मंडल फिल्म ‘हम किसी से कम नहीं’ का गाना ‘है अगर दुश्मन जमाना..’ गाती है। बता दे कि ‘है अगर दुश्मन जमाना…’ गाने को मोहम्मद रफ़ी और आशा भोंसले ने गाया है।
रानू मंडल को ट्रोल करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा
आपको बता दे कि वायरल वीडियो में जो गाना रानू मंडल ने गाया। वह भले ही लता मंगेशकर का गाना ना हो। लेकिन लता मंगेशकर का इस तरह से मजाक उड़ाना लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। रानू मंडल से लता मंगेशकर के फैंस बेहद ही नाराज है और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। रानू मंडल के द्वारा लता मंगेशकर जी को लता फता बुलाने पर एक यूजर ने रानू मंडल को ट्रोल करते हुए लिखा, ‘लता दीदी की इज्जत करना सीखो।’
इससे पहले भी कई बार ट्रोल हो चुकी है रानू मंडल
वही एक दूसरे यूजर रानू मंडल को ट्रोल करते हुए दिखा, ‘लता फता नहीं बोलना चाहिए। लता जी इंडिया के लिए इंस्पिरेशन है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, लता जी का नाम अच्छे से लो। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रानू मंडल सोशल मीडिया यूजर्स के द्वारा ट्रोल हुई हो। वह अक्सर अपने बयान और रील वीडियोज को लेकर लोगों के द्वारा तो ट्रोल होती रहती है।