भारत और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आए दिन किसी न किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। धोनी ने भले ही अब क्रिकेट से दूरी बना ली हो। लेकिन उनके फैंस ने उनसे थोड़ी भी दूरी नहीं बनाई है। आज भी महेंद्र सिंह धोनी के उतनी ही चाहने वाले हैं। जितने पहले हुआ करते थे। आज भी धोनी के फैंस उनसे जुड़ी हुई हर एक चीज को बड़ी ही दिलचस्पी से जानना चाहते हैं। तो आइए जानते हैं धोनी से जुड़ी हुई कुछ खास बातें।
खेती करते हुए वायरल हुआ धोनी का वीडियो
आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर उनके फैंस उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। बता दे कि करीब 2 साल बाद महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर करके वापसी की है। बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी के इस वायरल वीडियो में वह खेती करते हुए नजर आ रहे हैं। आईए देखते हैं महेंद्र सिंह धोनी का यह वायरल वीडियो।
ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आए महेंद्र सिंह धोनी
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने इस वीडियो को साझा कर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। कि वह अब एक नया कौशल सीख रहे हैं। वायरल वीडियो में आप महेंद्र सिंह धोनी को खेत जोतते हुए देख सकते हैं। इस वीडियो में आप धोनी को एकदम पेशेवर किसान की तरह खेत जोतते हुए देखेंगे। बता दे कि धोनी के इस देसी अंदाज ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है। लोग धोनी कि यह वीडियो देखने के बाद जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
अपने खेती के वीडियो को पोस्ट कर धोनी ने कैप्शन में लिखा
आपको बता दें कि धोनी ने यह विडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कुछ नया सीखने में अच्छा लगा। लेकिन काम खत्म करने में बहुत समय लगा।” बता दे कि जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी ने यह वीडियो पोस्ट की उसके कुछ सेकंड बाद ही यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई।
बता दे कि वायरल वीडियो में आगे आप देखेंगे कि वीडियो में धोनी के साथ एक और शख्स बैठा हुआ है। इस वीडियो में धोनी ने अपने पूरे खेती के काम को दिखाया है।
धोनी के इस अंदाज ने छुआ लोगों का दिल
जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे धोनी को पुरानी और आधुनिक मोटरसाइकिलों से कितना प्यार है। मोटरसाइकिल के प्रति उनका एक अलग ही प्यार है। ठीक ऐसे ही धोनी को खेती से भी एक अलग ही प्यार है। वह अक्सर खेती से जुड़ी हुई कोई ना कोई नई चीजें सीखते रहते हैं। बता दे कि लोगों को भी धोनी का यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
धोनी के फैंसी जमकर अपना प्यार उन पर लुटा रहे हैं। धोनी का इस तरह से ट्रैक्टर चलाना लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। धोनी के इस अंदाज से बेहद ही खुश है।
अंतिम आईपीएल खेलेंगे इस बार महेंद्र सिंह धोनी
अगर बात धोनी के काम की करें तो इस बार धोनी अपना अंतिम ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। बता दे कि धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान है। बता दे कि धोनी भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रसिद्ध क्रिकेटरों में से एक है। हाल ही में धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
इतना ही नहीं इस बार का आईपीएल भी उनका अंतिम आईपीएल होगा। धोनी अब धीरे-धीरे कल क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कह रहे हैं। लेकिन फिर भी फैंस के दिलों में उनकी जगह अभी तक किसी ने नहीं ली है।