भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को तो आप सभी जानते ही होंगे। शिखर धवन को लोग प्यार से गब्बर कह कर भी पुकारते हैं। आपको बता दें कि शिखर धवन सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। शिखर धवन अक्सर फनी वीडियोज बनाकर अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। शिखर धवन का अक्सर कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता ही रहता है।
शादी के लिए शिखर धवन को मना करती नजर आई हुमा कुरेशी
आपको बता दें कि हाल ही में शिखर धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दे कि शिखर धवन का यह वायरल वीडियो बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ का है। जो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दे कि वायरल होते इस वीडियो को शिखर धवन ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है।
फोन पर बातचीत करते हुए शिखर और हुमा कुरैशी का वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि शिखर धवन ने हुमा कुरैशी के साथ जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। उसमें हुमा कुरेशी फोन पर शिखर धवन से पंजाबी में बात करती हुई नजर आती है। बता दे कि वायरल वीडियो में दिखता है कि हुमा कुरैशी फोन पर शिखर धवन से पंजाबी में कहती है कि, ‘क्या हम शादी कर सकते हैं?’
हुमा कुरैशी के सवाल का जवाब देते हुए शिखर धवन पूछते हैं क्यों?… इसके बाद शिखर धवन आगे कहते हुए नजर आते हैं कि, ‘कल हमारी शादी है।’
Shikhar Dhawan: Eh ki kardita 😂😂😂 pic.twitter.com/l1wwS7TtU0
— True Guess (@trueguess1) February 28, 2023
शिखर धवन को धोखा देती नजर आई हुमा कुरेशी
फिर शिखर धवन का यह जवाब सुनते ही हुमा कुरेशी कहती है, ‘ओह! आपको फोन मिल गया।’ फिर वीडियो में आगे दिखता है कि शिखर धवन हंसते हुए फोन कट कर देते हैं। तब शिखर धवन को कुछ भी समझ नहीं आता है। लेकिन फोन रखने के कुछ समय बाद शिखर धवन शिखर धवन को समझ आता है कि आखिर हुमा कुरैशी ने उनको कहा क्या। इसके बाद फिर वह ऐसा इंप्रेशन देते हैं। जैसे उनके साथ धोखा हो रहा है।
शिखर धवन के वीडियो पर यूजर्स ने लूटाया जमकर अपना प्यार
आपको बता दें कि हुमा कुरैशी पर शिखर धवन का यही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। शिखर धवन के इस वायरल वीडियो पर उनके फैंस जमकर उनके मजे ले रहे हैं। साथ ही मजेदार-मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि शिखर धवन इस वीडियो से पहले हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म ‘डबल एक्सल’ में कैमियो रोल चुके हैं। इस फिल्म के एक सीन में शिखर धवन और हुमा कुरेशी साथ में डांस करते हुए भी नजर आते हैं।