बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली मोस्ट पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। विराट और अनुष्का की हर तस्वीर इंटरनेट पर आग की तरह फैल जाती है। आपको बता दें कि हाल ही में अनुष्का शर्मा मुंबई के एक फैशन इवेंट में पति विराट कोहली के संग नजर आई थी। इस इवेंट में अनुष्का शर्मा का क्लासी लुक देखने को मिला। वहीं विराट कोहली भी कुछ कम नहीं लग रहे थे।
अनुष्का और विराट कोहली ने कराया फोटोशूट
आपको बता दें कि इस फैशन इवेंट में अनुष्का शर्मा येलो कलर की ड्रेस में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विराट सूट में काफी डैशिंग लग रहे थे। हर किसी की नजर विराट और अनुष्का की खूबसूरत जोड़ी पर टिक गई थी। एक बच्ची की मां बनने के बाद भी अनुष्का काफी ज्यादा फिट और खूबसूरत लग रही थी। इस इवेंट में जैसे ही विराट और अनुष्का ने एंट्री ली सबकी निगाहें उन पर टिक गई।
View this post on Instagram
अनुष्का ने शेयर की तस्वीर
आपको बता दें कि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इस फैशन इवेंट की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा शेयर की है। शेयर होते ही यह तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो पर अनुष्का के पति विराट ने हार्ट इमोजी सेंड करते हुए अपना प्यार जताया। वहीं अनुष्का और विराट के फैंस भी इस तस्वीर पर अपना भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। उनके फैंस ने फोटो पर ढेर सारे कमेंट किए हैं। एक यूजर ने उन्हें बेहद खूबसूरत जोड़ी कहा है। लोग इस फोटो पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं।
View this post on Instagram
अनुष्का की आगामी फिल्म
अनुष्का कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। अनुष्का आखरी बार फिल्म कला में एक कैमियो में नजर आई थीं। इससे पहले साल 2020 में अनुष्का को फिल्म जीरो में शाहरुख खान के साथ देखा गया था। अनुष्का के फैंस उनकी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि अनुष्का जल्द फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर बेस्ड है। अनुष्का के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
View this post on Instagram