जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे 18 फरवरी का दिन महाशिवरात्रि का दिन है। हिंदू परंपराओं के अनुसार इस दिन भोलेनाथ को जल चढ़ाने से आपको फलों की प्राप्ति होती है। हिंदू ग्रंथों में भोलेनाथ को सबसे कृपालु बताया गया है। भोलेनाथ एक ऐसे देवता हैं जिन्हें मात्र आप एक लोटा जल चढ़ाकर प्रसन्न कर सकते हैं। महादेव की आराधना आपको हर विकट परिस्थिति से निकालती है।
इन उपायों को कर करिए भोलेनाथ को प्रसन्न
आज हम आपको अपनी ही आर्टिकल के माध्यम से कुछ ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें कर कर आप महादेव को प्रसन्न कर सकते हैं। इन उपाय को कर कर आप अपने मनचाहे मनोकामना को पूरा कर सकते हैं। आपको बता दें कि आचार्य अनुपम जैली के अनुसार आप भोलेनाथ का अभिषेक कर अपनी सारी मनोकामना को पूरा कर सकते हैं। अनुपम जैली बताते हैं कि अलग-अलग स्थानों की पूर्ति के लिए अलग-अलग वस्तुओं का प्रयोग किया जाता है।
आइए जानते हैं किन-किन वस्तुओं का उपयोग कर आप किन-किन इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं।
सौभाग्य प्राप्ति के लिए
अगर आपको सौभाग्य की वृद्धि करनी है तो आपको शिव जी को आशुतोष का गंगाजल या कुएं के जल से अभिषेक करना चाहिए।
घर में सुख समृद्धि के लिए
अगर आपको अपने घर में सुख-समृद्धि और शांति चाहिए। तो आपको गाय का दूध शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए।
करियर में तरक्की के लिए
अगर आपको अपने करियर में तरक्की चाहिए और अखंड लक्ष्मी का आशीर्वाद चाहिए। तो आपको शिवजी को गन्ने का रस अर्पित करना चाहिए।
शत्रु के नाश के लिए
अगर आप चाहते हैं कि आपके शत्रुओं का नाश हो तो आपको शिवजी को सरसों के तेल अर्पण करना चाहिए।
परिवार के सदस्यों का ऐश्वर्य पाने के लिए
अगर आप चाहते हैं कि आपके सभी परिवार जनों को ऐश्वर्य की प्राप्ति हो तो आपको भगवान शिव जी पर सहद का अभिषेक करना चाहिए।
अन्य प्रकार के लाभ के लिए
अगर आप किसी और अन्य प्रकार के लाभ सकते हैं तो आपको भगवान शिव पर सुगंधित तेलों का अभिषेक करना चाहिए।