भारत में पहले लड़कियां सलवार सूट ही पहना करती थी। मगर अब समय बदल चुका है। अब लड़कियां लड़कों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। इसके साथ-साथ उनका पहनावा भी बदल चुका है। लड़कियां लड़कों की तरह जींस पहनना पसंद करती है। लड़की और लड़कियों के कपड़े में ज्यादा अंतर नहीं है। लड़कों की तरह लड़कियां भी शर्ट पैंट में नजर आती है।
लड़कियों के कपड़ों में लड़कों के कपड़ों से थोड़ा अंतर होता है। जैसे की हम बात करें जेब की। आपको बता दें कि लड़कियों के शर्ट में जेब नहीं होता। तो क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे का क्या कारण है? इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों लड़कियों के शर्ट में जेब नहीं होती है।
लड़कियों के शर्ट में क्यों नहीं होती जेब
अब लड़कियां लड़कों की तरह ही कपड़े पहनती है। उन्हें लड़कों की तरह शर्ट जींस में देखा जाता है। मगर आपने इस बात पर गौर किया होगा कि लड़कियों के शर्ट में जेब नहीं होती। शर्ट ही नहीं बल्कि लड़कियों के अधिकतर कपड़ों में जेब नहीं दिया गया जाता है।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर लड़कियों के शर्ट में जेब क्यों नहीं दी जाती है। आपको बता दें कि शर्ट की शुरुआत भारत में नहीं बल्कि पश्चिमी देशों से हुई है।
18 वीं सदी के आसपास से यहां पर शर्ट पहना जा रहा है। मगर लड़कियों की शर्ट में जेब नहीं होती है। इसके पीछे यह कारण है कि यदि महिलाओं के कपड़ों में जेब होगी तो वह उनमें कुछ ना कुछ अवश्य रखेंगी। इसके कारण उनके शरीर की बनावट बिगड़ जाएगी और शरीर में उभार दिखाई देने लगेगा। और उनकी शरीर की सुंदरता कम हो जाएगी। यही कारण है कि लड़कियों की शर्ट में जेब नहीं दिया जाता है।
बदली है लोगों की सोच
पहले लड़कियों की शर्ट में पॉकेट नहीं बनाई जाती थी। ऐसा कहा जाता था कि इससे फैशन खराब हो जाएगा। मगर धीरे-धीरे इस सोच में बदलाव आने लगा। अब महीलाओं के शर्ट में जेब बनाई जाती है। इस बदलाव को कई डिजाइनरों ने पसंद भी किया मगर कुछ ने इसकी आलोचना भी की। मगर अब मार्केट में लड़कियों के लिए जेब वाली शर्ट आने लगी है। अगर आपको जेब वाली शर्ट पहननी है तो यह आपको मार्केट में मिल जाएगी।