why-these-celebrities-left-kapils-show

कपिल की इस हरकत की बजह से एक एक करके उनका शो छोड़ कर चले गये ये सितारे, आखिर क्यों इन सितारों ने क्यों छोड़ दिया कपिल शर्मा का साथ

द कपिल शर्मा शो टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर शो है। यह शो लोगों का भरपूर मनोरंजन करता है। इस शो में कई ऐसे कॉमेडियन है जिसे देखकर ही लोग हंसी से लोटपोट हो जाते हैं। द कपिल शर्मा ने कई कॉमेडियन को देश में पहचान दिलाई। इस शो के बदौलत यह सितारे देश का जाना माना नाम बन गए।

मगर इन सितारों और इस शो का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और कुछ समय बाद वह इस शो को अलविदा कह गए। तो चलिए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण। आखिर क्यों इतनी सफलता पाने के बावजूद भी कुछ कॉमेडियन इस शो को अलविदा कह गए। जानते हैं क्या है उनके शो से अलग होने का कारण।

सुनील ग्रोवर

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है गुप्थी के नाम से मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का। सुनील ग्रोवर ने इस शो में अपनी कॉमेडी से अलग जान डाल दी। अपनी दमदार कॉमेडी से सुनील ग्रोवर ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। उनके द्वारा निभाए गए किरदार में गुप्थि और डॉक्टर गुलाटी के किरदार ने लोगो के दिलों में अलग छाप छोड़ी।

why-these-celebrities-left-kapil's-show
कपिल की इस हरकत की बजह से एक एक करके उनका शो छोड़ कर चले गये ये सितारे, आखिर क्यों इन सितारों ने क्यों छोड़ दिया कपिल शर्मा का साथ

मगर फिर एक दिन सुनील ग्रोवर इस शो को अचानक से अलविदा कह गए। इस शो को छोड़ने की सही वजह तो आज तक मालूम नहीं हो पाई। मगर खबरों की माने तो ऐसा कहा जाता है कि साल 2017 में आस्ट्रेलिया दौरे से लौटते समय हवाई यात्रा के दौरान कपिल और सुनील के बीच काफी घमासान झगड़ा हो गया था। खबरों की मानें तो दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी । यही कारण है कि सुनील ने ‘द कपिल शर्मा शो’ को अलविदा कह दिया।

अली असगर

अली असगर देश के जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर हैं। मगर द कपिल शर्मा शो ने उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगा दिया। द कपिल शर्मा शो में दादी के किरदार से उन्होंने लोगों का खूब मनोरंजन किया। मगर कुछ समय बाद अली ने भी इस शो को अलविदा कह दिया। इंटरव्यू में अली ने इस बात का खुलासा किया कि क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से उन्हें यह शो छोड़ना पड़ा। अली का कहना था कि उनका कैरेक्टर स्थिर हो गया था और काम रुक सा गया था।

why-these-celebrities-left-kapil's-show
कपिल की इस हरकत की बजह से एक एक करके उनका शो छोड़ कर चले गये ये सितारे, आखिर क्यों इन सितारों ने क्यों छोड़ दिया कपिल शर्मा का साथ

उपासना सिंह

कपिल शर्मा शो की बुआ तो आपको याद ही होगी। इस कैरेक्टर को अभिनेत्री उपासना शर्मा ने दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय कर दिया था। मगर उपासना ने भी इस शो को छोड़ दिया। उपासना ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका कपिल के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ है। उन्होंने शो में कुछ मिनटों के लिए हिस्सा बनने के बजाय कुछ संतोषजनक काम करना पसंद किया इस वजह से वह शो को अलविदा कह गई।

why-these-celebrities-left-kapil's-show
कपिल की इस हरकत की बजह से एक एक करके उनका शो छोड़ कर चले गये ये सितारे, आखिर क्यों इन सितारों ने क्यों छोड़ दिया कपिल शर्मा का साथ

सुगंधा मिश्रा

सुगंधा मिश्रा इस शो में एक अध्यापिका के रोल में नजर आई थी। मगर इस शो में वह काफी कम समय के लिए दिखाई दी थीं। सुगंध ने एक इंटरव्यू में बताया कि फॉर्मेट में बदलाव होने के कारण उन्हें शो में वापस नहीं बुलाया गया।

why-these-celebrities-left-kapil's-show
कपिल की इस हरकत की बजह से एक एक करके उनका शो छोड़ कर चले गये ये सितारे, आखिर क्यों इन सितारों ने क्यों छोड़ दिया कपिल शर्मा का साथ

भारती सिंह

भारती सिंह देश की जानी-मानी महिला कॉमेडियन है। भारती सिंह भी द कपिल शर्मा शो का हिस्सा रह चुकी है। उन्हें इस शो में लोगों ने खूब पसंद किया। मगर भारती भी इस शो से अलग हो चुकी हैं। खबरों कि माने तो भारती मां बनने वाली थी इस वजह से उन्होंने यह शो छोड़ा।

why-these-celebrities-left-kapil's-show
कपिल की इस हरकत की बजह से एक एक करके उनका शो छोड़ कर चले गये ये सितारे, आखिर क्यों इन सितारों ने क्यों छोड़ दिया कपिल शर्मा का साथ

नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू द कपिल शर्मा शो के महत्वपूर्ण सदस्य थे। उन्होने अपने शायराना अंदाज से शो की शोभा और ज्यादा बढ़ा दी थी। बता दे पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर सिद्धू के कमेंट पर लोग काफी भड़के थे। जिस वजह से सोशल मीडिया पर सिद्धू और द कपिल शर्मा शो के बहिष्कार का नारा लगने लगा था। इसके बाद ही नवजोत सिंह सिद्धू द कपिल शर्मा शो में दिखाई नहीं दिए। उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को लाया गया।

why-these-celebrities-left-kapil's-show
कपिल की इस हरकत की बजह से एक एक करके उनका शो छोड़ कर चले गये ये सितारे, आखिर क्यों इन सितारों ने क्यों छोड़ दिया कपिल शर्मा का साथ

यह भी पढ़े: राखी सावंत के मुसलमान बनने पर फिल्म इंडस्ट्री में छिडी घमासान बहस, सोशल मीडिया पर मिल रही हैं तरह तरह की प्रतिक्रिया