yurajs-and-hazel-love-story

हेजल कीच के लिए क्रिकेटर युवराज सिंह ने किया 3 साल का लंबा इंतजार, काफी दिलचस्प है युवराज और हेजल की लव स्टोरी

युवराज सिंह क्रिकेट के धुआंधार खिलाड़ी हैं। अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से युवराज ने कई बार दर्शकों को हैरान किया है। आपको बता दें कि साल 2007 के t-20 विश्व कप के दौरान इस दिग्गज खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों में छह छक्के लगाकर नया इतिहास रच दिया था। बता दे की इस धुआंधार खिलाड़ी ने साल 2016 में अभिनेत्री हेजल कीच से शादी रचाई। हेजल और युवराज की लव स्टोरी काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग है। आपको बता दे कि हेजल के लिए युवराज ने लगभग 3 साल का लंबा इंतजार किया था।

आपको बता दें कि साल 2005 में हेजल इंडिया घूमने आई थी। यहां पर उन्हें कुछ काम के ऑफर मिले जिसके बाद उन्होंने इंडिया में रहने और एक्टिंग में अपना करियर बनाने का सोच लिया। साल 2007 में तमिल फिल्म ‘बिल्ला’ में वह एक डांस नंबर में नजर आई। इसके बाद साल 2011 में वह सलमान और करीना की फिल्म बॉडीगार्ड में नजर आईं। उन्होंने साल 2012 में आई फिल्म ‘मैक्सिमम’ में ‘आ आंते अमलापुरम’ गाना किया। बता दे कि उन्हें साल 2007 में टेलीविजन के सबसे कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में भी देखा गया था।

yurajs-and-hazel-love-story

क्रिकेटर युवराज सिंह से रचाई शादी

आपको बता दें कि हेजल ने साल 2015 में क्रिकेटर युवराज सिंह के संग सगाई की। इसके बाद 30 नवंबर 2016 को हेजल और युवराज शादी के बंधन में बंध गए।

yurajs-and-hazel-love-story

काफी इंटरेस्टिंग है युवराज और हेजल की लव स्टोरी

हम बता दे कि शुरुआत में हेजल ने युवराज को बिल्कुल भी भाव नहीं दिया। एक इंटरव्यू में युवराज सिंह ने अपनी और हेजल की लव स्टोरी के बारे में बात की। युवराज सिंह ने बताया कि हेजल से उनकी पहली मुलाकात साल 2011 में एक दोस्त के बर्थडे पार्टी में हुई थी। युवराज ने कहा कि, ‘हेजल के स्माइल ने मेरा ध्यान खींच लिया। मैं उनके पास गया और बॉडीगार्ड में उनके काम की तारीफ की’। इसके बाद युवराज सिंह ने हेजल को कॉफी के लिए पूछा। हेजल युवराज सिंह के साथ कॉफी पर जाने में इंटरेस्टेड नहीं थी मगर वह उन्हें दुखी नहीं करना चाहती थी इसलिए हर बार उन्हें हां कर अपना फोन स्विच ऑफ कर देती थी। ऐसा उन्होंने सात-आठ बार किया।

yurajs-and-hazel-love-story

यूवराज ने किया हेजल का नंबर डिलीट

बता दे कि जब युवराज को उनकी कैंसर का पता चला तो उन्होंने इस बात की जानकारी हेजल को दी। युवराज ने अपनी कैंसर के बारे में बताया तो हेजल ने उन्हे गुड लक कहा। युवराज ने बताया कि, ‘उसके बाद मैंने कहा यह लड़की बड़ी अजीब सी है और मैंने उसका नंबर डिलीट कर दिया’।

yurajs-and-hazel-love-story

3 साल बाद हुआ कुछ ऐसा

करीब 3 साल बाद युवराज सिंह ने देखा कि हेजल फेसबुक पर उनके एक फ्रेंड की फ्रेंड लिस्ट में हैं। उन्होंने फिर तुरंत अपने उस दोस्त से पूछा कि वह इस लड़की को कैसे जानता है। युवराज सिंह ने अपने दोस्त को चेतावनी देते हुए कहा कि, ‘इससे दूर रह। इसने मुझे 3 साल तक घास नहीं डाली और ना ही मुझसे मिली है। पता नहीं यह लड़की क्या समझती है अपने आप को। मुझे शादी इसी लड़की से करनी है’।

इसके बाद युवराज सिंह ने हेजल को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। युवराज सिंह के फ्रेंड रिक्वेस्ट को हेजल ने 3 महीने बाद एक्सेप्ट किया। इसके बाद युवराज सिंह ने हेजल को डेट के लिए पूछा। वह डेट पर जाने के लिए तैयार हो गईं। 3 साल का लंबा इंतजार करवाने के बाद है हेजल युवराज सिंह के साथ डेट पर गई।

yurajs-and-hazel-love-story

हेजल को इस अंदाज में किया प्रपोज

बता दें कि युवराज सिंह ने हेजल को इंडोनेशिया में प्रपोज किया था। हेजल ने बताया कि, ‘जब युवराज ने मुझे प्रपोज किया तब मुझे लगा कि मैं उन्हें पसंद करने लगी हूं’। युवराज और हेजल की सगाई इंडोनेशिया के बाली में साल 2015 में हुई। साल 2016 में दोनों ने शादी रचा ली। 25 जनवरी 2022 को युवराज और हेजल माता-पिता बने। उनके बेटे का जन्म हुआ।

yurajs-and-hazel-love-story

यह भी पढ़े: रोहित शर्मा की पत्नी को डेट कर चुके हैं विराट कोहली, चोरी छुपे मूवी डेट पर जाते हुए विराट और रितिका की फोटो वायरल